Thursday, September 3, 2026
Homeghazipurमिशन शक्ति फेज 5.0: दुल्लहपुर बाजार में महिलाओं और बच्चियों को दी...

मिशन शक्ति फेज 5.0: दुल्लहपुर बाजार में महिलाओं और बच्चियों को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

चंद्रकेश गुप्ता संवाददाता
दुल्लहपुर (गाजीपुर):
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ अभियान के तहत गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को दुल्लहपुर बाजार और प्रमुख चट्टी-चौराहों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। आगामी रक्षाबंधन पर्व और महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति टीम ने मॉल चौराहा व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने बाजार में मौजूद महिलाओं, युवतियों और बच्चियों को जागरूक करते हुए उन्हें आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रमुख हेल्पलाइन नंबर जिनकी दी गई जानकारी:
वूमन पावर लाइन: 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
महिला हेल्पलाइन नंबर: 181
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर: 1076
साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन: 1930
एंबुलेंस सेवा: 102 / 108
अग्निशमन सेवा: 101
अभियान के दौरान दुल्लहपुर थाने से हेड कांस्टेबल पंकज कुमार और महिला कांस्टेबल रुबीना प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से संवाद कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

थाना अध्यक्ष संतोष राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments