नायकडीह बाजार में एनएच-124डी निर्माण की मांग को लेकर फूटा आक्रोश, भस्सी डालकर सड़क का गड्डा दुरुस्त
समाचार भारत
शैलेंद्र यादव/ पन्नालाल
दुल्लहपुर (गाजीपुर):
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नायकडीह बाजार में नेशनल हाईवे 124डी के निर्माणाधीन होने के कारण बदहाल हुई सड़क और जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों व व्यापारियों का आक्रोश आखिरकार फूट पड़ा। लगातार तीन दिनों तक चले कड़े विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सुध ली है।
इस मार्ग से मरदह, जलालाबाद, मऊ, आजमगढ़, जखनिया, सैदपुर और गाजीपुर के लिए रोजाना हजारों वाहनों का आवागमन होता है। एनएच निर्माण और रेलवे क्रॉसिंग के कार्य में हो रही देरी के बीच, निर्माण कार्यों में लगी भारी गाड़ियों के गुजरने से नायकडीह बाजार की मुख्य सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई थी। इससे व्यापारियों का व्यापार ठप होने की कगार पर पहुंच गया था और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
जनता के बढ़ते आक्रोश और विरोध प्रदर्शन का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी अतुल कुमार के निर्देश पर हरकत में आए एनएच के ठेकेदारों व कर्मचारियों ने मौके पर डंपर से भस्सी (राख) डलवाकर सड़क को समतल कराया। साथ ही, जल निकासी के लिए पोकलेन मशीन से सड़क के दोनों तरफ अस्थायी नालियों का निर्माण कराया गया।
प्रशासनिक पहल से फिलहाल तात्कालिक राहत मिल गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल मरहम लगाने जैसा है। जब तक सड़क का पक्का निर्माण नहीं होता, तब तक धूल और कीचड़ की यह समस्या बनी रहेगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष बरनवाल, आशीष जायसवाल, समाजसेवी गुड्डू जायसवाल, रिंकू सिंह, विंध्याचल यादव, अजीत यादव और डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।