समाचार भारत
रमेश प्रसाद सोनी उत्तर प्रदेश
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और वीवीआईपी सुरक्षा के मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाया गया है। सुरक्षा समीक्षा के बाद प्रदेश के 30 प्रमुख विशिष्ट लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट आवंटित की गई है। इस विशेष सूची में वाराणसी से जुड़े दो बड़े नाम—मणिकर्णिका घाट के महंत संतोष दास ‘सतुआ बाबा’ और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल—भी शामिल हैं।
सूची में प्रमुख हस्तियां और विवरण
राज्य स्तर पर तैयार की गई इस सुरक्षा सूची में कई दिग्गजों के नाम दर्ज हैं:
महंत संतोष दास ‘सतुआ बाबा’: इनका विवरण सूची में “महंत मणिकर्णिका घाट, वाराणसी” के रूप में दर्ज है। संत समाज और धार्मिक आयोजनों में इनकी सक्रियता को देखते हुए यह सुरक्षा काफीहम मानी जा रही है।
विशाल सिंह चंचल: गाजीपुर से ताल्लुक रखने वाले और वाराणसी क्षेत्र से जुड़े मा. विधान परिषद सदस्य का नाम भी सूची में शामिल है। वाराणसी से उनका गहरा राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव होने के कारण यह आवंटन विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है।
अन्य दिग्गज चेहरे: इस सूची में पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, राज्यसभा सांसद बृजलाल, सांसद रवि किशन और पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं।
विधायक और संत समाज: इसके अलावा विधायकों में आकाश सक्सेना, ठाकुर जयवीर सिंह, पंकज सिंह, अदिति सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह, पूजा पाल और फतेह बहादुर सिंह को भी सुरक्षा कवच मिला है। संत समाज से स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज का नाम भी इस सूची में है।
सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ी हलचल
बुलेटप्रूफ जैकेट आवंटन की यह सूची सामने आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों और प्रशासनिक हलकों में इन प्रमुख हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संबंधित एजेंसियों द्वारा लगातार वीवीआईपी सुरक्षा को पुख्ता करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुरक्षा घेरा मजबूत: मणिकर्णिका घाट के महंत सतुआ बाबा और एमएलसी विशाल सिंह चंचल समेत 30 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
