Friday, September 4, 2026
Homeghazipur'पीएम पोषण' योजना का नया अध्याय: रसोइया माताओं-बहनों को मिला कैशलेस स्वास्थ्य...

‘पीएम पोषण’ योजना का नया अध्याय: रसोइया माताओं-बहनों को मिला कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा का उपहार, बोले विधायक बेदी राम

विशेष संवाददाता

ज़खनिया, गाज़ीपुर — उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक और संवेदनशील पहल दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से जखनियां तहसील से जुड़कर प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का बहुप्रतीक्षित शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बेदी राम ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पूजन-अर्चन कर इस भव्य आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रेरणादायी संबोधन
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइया माताओं-बहनों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा:
“विद्यालय की रसोई में जलता चूल्हा केवल भोजन नहीं पकाता, वह लाखों बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को ऊर्जा देता है। इस पुनीत दायित्व को अपने श्रम और ममत्व से निभाने वाली हमारी रसोइया माताएं-बहनें ‘पीएम पोषण’ की वास्तविक आधारशक्ति हैं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज इन कर्मयोगी रसोइयों के सम्मान के साथ कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण शुरू हुआ है। यह पहल ‘डबल इंजन सरकार’ की कृतज्ञता और उनके सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सपा कों आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहाँ की समाजवादी ने नकल के माध्यम से अक्ल कों खा गया। रक्षाबंधन पर्व से पहले चार बड़ी सौगात रसोईयां कों मिला
4 मानदेय वृद्धि, 2लाख बीमा, प्रति वर्ष कैशलेश , साड़ी के लिए तोहफा,, पूर्व के सरकारों में कभी मिलता नहीं मिला था.जन धन योजनाओं। सपा कांग्रेस ने जो लूट किया। देश भर की सभी रसोईयां के लिए पहली बार इतनी बढ़ी सुबिधा दी।इनको कोई पूछने वाला नहीं था।देश के बचपन कों स्वस्थ बना रहें। पहले क्या होता था।सपा के मुखिया का बयान आया गरीबों का शोषण किया गरीबों कों लुटा, परिवार वाद, दंगा,प्रदेश का विकास ठप किया. आज जो बेटी की सुरक्षा में सेध लगाया यमराज के पास जायेगा। स्कुल अच्छी दिखाई दें रहें। आँगनबाड़ी वाटिका में पढ़ने वाले बच्चे आगे बढ़ रहें।यूनिफार्म, जुते मौजे, स्ववेटर बैग बुक सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया.
डबल इंजन सरकार’ का विजन: विधायक बेदी राम
मुख्य अतिथि विधायक बेदी राम ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश को विकास के स्वर्णिम युग में आगे ले जा रही है।
स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच: परिषदीय विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों और रसोइयों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उनके स्वास्थ्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
अंतिम पायदान तक लाभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह सरकार समाज के अंतिम लाभार्थी तक योजनाओं को पारदर्शी तरीके से पहुँचा रही है।
इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि बेदी राम द्वारा रसोइयों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह,राधेश्याम यादव, अवनीश यादव, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द कुमार,हरेन्द्र यादव, रामजन्म यादव प्रशांत सिंह,दिलीप पाण्डेय अनिल यादव, संदीप, मनीष कुमार, सौरभ सिंह नीरज राय अंकिता सिंह, साधना सिंह, अम्बा पाण्डेय, शिखा पाण्डेय, आशुतोष,सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments