Friday, September 4, 2026
Homeghazipurकृष्णा लाइब्रेरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, उपनिरीक्षक पद पर चयनित...

कृष्णा लाइब्रेरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, उपनिरीक्षक पद पर चयनित शुभम कुमार का हुआ भव्य सम्मान

ब्यूरो चीफ संतोष सिंह गुड्डू
कछवाँ बाज़ार (मीरज़ापुर): जमुआ रोड स्थित कृष्णा लाइब्रेरी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत संस्थान में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (UP SI) पद पर चयनित लाइब्रेरी के मेधावी छात्र शुभम कुमार (सुपुत्र श्री बलराम जी, निवासी- जलालपुर) को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के प्रतिष्ठित सिविल सेवा संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व सिविल सेवा अभ्यर्थी श्री गौतम सिंह रहे। मुख्य अतिथि द्वारा चयनित छात्र शुभम कुमार को मेडल, स्मृति चिह्न (ट्रॉफी), सम्मान प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इसके साथ ही संस्थान की प्रोत्साहन नीति के तहत शुभम कुमार को उनकी 6 महीने की पूरी फीस वापसी (Refund) की गई तथा उनके पिता श्री बलराम जी को भी अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
संस्थान के प्रबंधक मुकेश सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था उनके पूज्य पिता के संकल्पों पर आधारित है, जिनका सपना था कि यहाँ की प्रत्येक सीट से छात्र चयनित होकर निकलें। उन्होंने पूर्व में चयनित एएलपी संदीप मौर्य का उदाहरण देते हुए उपस्थित अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्री गौतम सिंह ने छात्रों को सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए समय प्रबंधन व सटीक रणनीति के गुर सिखाए। इस अवसर पर जयशंकर पाण्डेय,राहुल सिंह,शुभम सिंह, , निखिल सिंह, प्रकाश पाल, सूरज सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments