समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो
सोनभद्र। रघुकुल एकेडमी, नाई चतरा का परिसर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा।द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार मौर्य एवं प्रधानाचार्या संगीता मौर्य ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों तथा राष्ट्रगान से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राएं भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं महात्मा गांधी की वेशभूषा में शामिल हुए। यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगे का अभिवादन किया। प्रबंधक अजय कुमार मौर्य ने कहा,आज हमें उन शहीदों को नमन करना है जिन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया प्रधानाचार्या संगीता मौर्य ने कहा, शिक्षा के साथ संस्कार और देशभक्ति देना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित झांकियों की सराहना की गई। इस अवसर पर अजीत चौबे पूर्व जिलाध्यक्ष,दिलीप चौबे मंडल अध्यक्ष, विद्यालय संरक्षक हरगोविंद सिंह शिवमंगल सिंह विशाल शाक्य कुलदीप अरविंद चौबे अरविंद सिंह सहित समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
