(संवाददाता अफजल इदरीशी)
लालगंज,रायबरेली।फोर्स कंपनी के इंजीनियर विकास गुप्ता के द्वारा बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में चालकों का प्रशिक्षण एवं वाहन के मेंटेनेंस संबंधित वर्कशॉप आयोजित गई। जिसमें आर.पी.एम.,यूरिया वाहन डीजल औसत जैसी तमाम चीजों पर फोकस किया गया।
विद्यालय प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने कंपनी के इस कार्य को बहुत ही सराहनीय बताया। श्री सिंह ने कहा कि वाहन कंपनी द्वारा ऐसे कार्यक्रम से चालक एवं कंपनी के बीच एक सामंजस्य स्थापित होता है जो कि चालकों के लिए बहुत जरूरी होता है।जिससे वे आधुनिक सुविधाओं से लैस वाहनों संबंधी विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर सुषमा ऑटो के मार्केटिंग अधिकारी अभिषेक रावत व विद्यालय के समस्त चालक मौजूद रहे।
बीएमपीएस में फोर्स वाहन कंपनी द्वारा चालकों का वर्कशॉप आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
