Friday, September 4, 2026
HomeBlogप्रथम अंतर्मंडलीय बेसिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

प्रथम अंतर्मंडलीय बेसिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

समाचार भारत
(संवाददाता अफजल इदरीशी)
रायबरेली। आदर्श कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर, नगर क्षेत्र रायबरेली के प्रांगण में ब्रहस्पतिवार, 13 अगस्त 2026 को प्रथम अंतर्मंडलीय बेसिक विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों से आए बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और निशानेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली राहुल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेशीय कमिश्नर भारत स्काउट नौशाद अहमद सिद्दीकी ने सभी प्रतिभागी बच्चों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

नोडल शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने सभी प्रतिभागी एवं विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिला व्यायाम शिक्षक शोऐब हसन खान ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी 20 एवं 21 अगस्त को सोनभद्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम

इंडियन राउंड — बालक वर्ग
प्रथम — आकाश, लखनऊ मंडल
द्वितीय — सहदेव, विंध्याचल मंडल
तृतीय — जय, लखनऊ मंडल
चतुर्थ — अनुराग, विंध्याचल मंडल

इंडियन राउंड — बालिका वर्ग
प्रथम — राधिका, विंध्याचल मंडल
द्वितीय — गरिमा, विंध्याचल मंडल
तृतीय — महक, लखनऊ मंडल
चतुर्थ — अंशिका, लखनऊ मंडल

रिकर्व राउंड — बालक वर्ग
प्रथम — उत्कर्ष, विंध्याचल मंडल
द्वितीय — अविनाश भारती, लखनऊ मंडल
तृतीय — शिवांश, लखनऊ मंडल
चतुर्थ — सुप्रभात, लखनऊ मंडल

रिकर्व राउंड — बालिका वर्ग
प्रथम — शिफा कुलसूम, लखनऊ मंडल
द्वितीय — सदफ, लखनऊ मंडल
तृतीय — अनन्या, लखनऊ मंडल
चतुर्थ — सिया, लखनऊ मंडल

कंपाउंड राउंड — बालक वर्ग
प्रथम — आर्य प्रताप सिंह, गोरखपुर मंडल
द्वितीय — मृत्युंजय सिंह, लखनऊ मंडल
तृतीय — आदित्य, लखनऊ मंडल
चतुर्थ — श्रेयांश, लखनऊ मंडल

कंपाउंड राउंड — बालिका वर्ग
प्रथम — तस्मिया, लखनऊ मंडल
द्वितीय — अंशिका, लखनऊ मंडल
तृतीय — अरबिया, लखनऊ मंडल
चतुर्थ — अपेक्षा, लखनऊ मंडल

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधते हुए शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन ने बेसिक शिक्षा विभाग में तीरंदाजी को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी पहचान बनाई।

इस अवसर पर रेनू शुक्ला, शिवशरण सिंह, निरुपमा बाजपेई, मुन्नालाल साहू, विजय सिंह, रेखा सिंह, मनोज कुमार, मोहम्मद रमजान, मोहम्मद नसीम, विवेक रावत, पारसनाथ, राम केवल, दीपेश, भाविका, अनुपमा, रेखा सिंह, अरविंद, बृजेन्द्र सिंह एवं सत्य प्रकाश तिवारी सहित अनेक शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments