रामविलास यादव संवाददाता
गाजीपुर: समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के गाजीपुर जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
दौरे के दौरान चकमलुक गांव के पूर्व प्रधान बाड़ू यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बाड़ू यादव ने विश्वास जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का लगातार हो रहा विस्तार आने वाले समय में पार्टी की बड़ी जीत और एक नए राजनीतिक संदेश का संकेत है।
