चंद्रशेखर यादव संवाददाता
गाजीपुर: जखनिया रेलवे स्टेशन के पीछे समाजवादी शिक्षक सभा के विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव का 47वां जन्मदिन बेहद जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन का यह जश्न तब चर्चा का विषय बन गया जब समर्थकों ने स्कॉर्पियो के बोनट पर केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर और एक-दूसरे को बधाइयां देने के साथ हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने संतोष यादव की सराहना करते हुए कहा कि वे पार्टी के एक बेहद लगनशील और सक्रिय सिपाही हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के बावजूद वे सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने संतोष यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी:
इस भव्य जन्मदिन समारोह में समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
कमलेश यादव भानु (जिलाध्यक्ष, समाजवादी शिक्षक सभा)
रामकिशुन सोनकर (जिला पंचायत सदस्य)
गरीब राम (पूर्व सपा प्रत्याशी, जखनिया विधानसभा)
डॉ. संजय कन्नौजिया (जिलाध्यक्ष, समाजवादी मजदूर सभा)
साहब यादव (जिला महासचिव)
महातिम यादव (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी)
विनीत कुमार (पुत्र, स्वर्गीय विधायक छेदी राम)
विमल सोनकर (वरिष्ठ सपा नेता)
जनार्दन यादव, पप्पू कुशवाहा, सचिन यादव
गोविंद यादव (CPM नेता), अखिलेश यादव, राम विजय यादव
समारोह में उपस्थित तमाम नेतानुमाओं और समर्थकों ने संतोष यादव को फूल-मालाएं पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



