समाचार भारत मो० इशरत
संभल: केमिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के हल्लू सराय स्थित शिव फार्मेसी पर आयोजित की गई। बैठक में विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए समाज एवं केमिस्ट हित में समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प लिया गया बैठक को संबोधित करते हुए केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक केमिस्ट औषधि विभाग का एक अभिन्न सदस्य है। विभाग अपने परिवार में पवित्रता पारदर्शिता ईमानदारी और संवेदना के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करना चाहता है। इसलिए प्रत्येक केमिस्ट को विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केमिस्ट हित एवं समाज हित को सर्वोपरि रखकर व्यापार एवं सेवा करनी है आशीष विश्वास ने कहा कि यदि किसी भी केमिस्ट को कोई व्यावहारिक समस्या या उलझन आती है तो केमिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से विभागीय अधिकारी उसके निराकरण के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। दिन हो या रात केमिस्ट एसोसिएशन सदैव समाज हित में समर्पित है उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी केमिस्टों को ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और संवेदना के साथ समाज सेवा करने का सामूहिक संकल्प दिलाया।
बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा 20 जून से 20 जुलाई तक 100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था जिसे 10 जुलाई तक ही पूर्ण कर लिया गया है। तथापि सदस्यता अभियान 20 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज आलम ने एसोसिएशन की उपलब्धियों कर्तव्यों और आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए बैठक में दुर्वेश सैनी रोहित कुमार सतीश यादव मेहंदी हसन अनिल यादव आमियो सरकार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की तथा संचालन हेमंत वार्ष्णेय ने किया।
