मो० शाहनावाज़
सम्भल: पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहे पत्रकार अरशद ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। उन्होंने जरूरतमंद मरीज हिना को समय पर रक्तदान कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जानकारी के अनुसार हिना को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी इसकी सूचना मिलते ही अरशद बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज का उपचार शुरू हो सका जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली अरशद ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। यदि हर स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान करे तो किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र के लोगों ने जमकर प्रशंसा की और कहा कि पत्रकारिता के साथ समाज सेवा का यह जज़्बा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है कैप्शन पत्रकार अरशद ने हिना को रक्तदान कर निभाया इंसानियत का फ़र्ज़ पत्रकारिता के साथ समाज सेवा में भी निभा रहे हैं अहम भूमिका।
