Friday, September 4, 2026
Homepolice newsसाइबर ठगी पर पुलिस का वार: साइबर अपराधियों को झटका,पुलिस ने कराया...

साइबर ठगी पर पुलिस का वार: साइबर अपराधियों को झटका,पुलिस ने कराया ठगी गई रकम रिफंड

समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक ग्रामीण की पूरी धनराशि वापस कराकर बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते ठगी गई 4450 रुपये की राशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।कमलेश पुत्र कृष्णा माधव, निवासी ग्राम झीलो, थाना बीजपुर, के साथ अज्ञात साइबर ठग द्वारा मोबाइल पर स्कैनर भेजकर 4450 रुपये की ठगी कर ली गई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में साइबर टीम ने तत्काल जांच शुरू की। टीम ने NCRP पोर्टल पर शिकायत का परीक्षण कर संबंधित खातों की जानकारी जुटाई और ठगी गई धनराशि को समय रहते होल्ड करा दिया। इसके पश्चात आवश्यक साक्ष्य संकलित कर MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक को रिफंड मनी रिक्वेस्ट भेजी गई। प्रभावी पैरवी और समन्वय के परिणामस्वरूप पीड़ित की सम्पूर्ण राशि उसके मूल खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित कमलेश ने पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।राशि वापस कराने वाली टीम थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज, कांस्टेबल अमितकुमार, कांस्टेबल श्रीकृष्ण एवं महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध की किसी भी घटना के घटित होते ही पीड़ित तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments