समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। एक महिला द्वारा अपने पति पर 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार शाम आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता को नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रारंभ कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। नाबालिग से संबंधित मामलों में निर्धारित कानूनी प्रावधानों एवं POCSO अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट एवं विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
