Saturday, June 13, 2026
Homepolice newsएसपी के कडें तेवर:गो-तस्कर और मादक पदार्थ एवं सराब माफिया पर चलेगा...

एसपी के कडें तेवर:गो-तस्कर और मादक पदार्थ एवं सराब माफिया पर चलेगा गैंगस्टर, मोहर्रम से पहले पुलिस अलर्ट


समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक
आयोजित की गई। बैठक में सैनिक सम्मेलन, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी तथा आगामी मोहर्रम पर्व की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला कारागार गुरमा के अधीक्षक, जीआरपी व आरपीएफ प्रभारी सहित वन विभाग, आबकारी और होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व न्यायसंगत निस्तारण हेतु संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखने, कर्तव्यनिष्ठा तथा जनता के प्रति संवेदनशील एवं मददगार व्यवहार अपनाने पर बल दिया। 60 एवं 90 दिन से अधिक लंबित विवेचनाओं तथा विशेष रिपोर्ट प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। वांछित अभियुक्तों, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एवं न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करे गो-तस्करी, अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत चिन्हित एनडीपीएस अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई, CEIR पोर्टल से गुम मोबाइल की बरामदगी तथा साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ितों का पैसा होल्ड कराकर रिफंड की दर बढ़ाने के निर्देश दिए गए। – IGRS, मुख्यमंत्री संदर्भ, पीजी पोर्टल एवं जनसुनवाई की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने वाले प्रभारियों को चेतावनी,संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का पुनः चिन्हांकन कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश,ताजिया जुलूस के मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। – खुफिया तंत्र को सक्रिय करने, पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल तैनात करने, सघन फ्लैग मार्च एवं रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। – सोशल मीडिया की सतत निगरानी करने तथा अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। पीस कमेटी की बैठकों के माध्यम से धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments