Friday, September 4, 2026
Homeghazipurपुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता...

पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं

समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी पर आज सुरक्षा अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता सीओ सिटी रणधीर मिश्रा द्वारा की गई। इस अवसर पर सुकृत चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।बैठक में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आगामी त्योहारों/आयोजनों के दृष्टिगत सुरक्षा इंतजामों, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन से पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे सुरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र सिंह ने आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments