Thursday, September 3, 2026
Homepolice newsजुआ अड्डे पर पुलिस की धमाकेदार रेड :₹12 हजार नगद बरामद, 11...

जुआ अड्डे पर पुलिस की धमाकेदार रेड :₹12 हजार नगद बरामद, 11 बाइक जब्त

समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस ने अवैध जुआ फड़ पर छापेमारी कर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस टीम ने डूमरडीहा रेलवे लाइन पुलिया के नीचे नहर के पास दबिश दी।मौके पर अवैध रूप से जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ता ताश, ₹12,320 नगद, चार मोबाइल फोन तथा 11 लावारिस दोपहिया वाहन बरामद किए। इस मामले में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 167/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पीर मोहम्मद, असलम, बृजेश कुमार, मकसूद अहमद, लवकुश कुमार तथा जितेन्द्र सोनी शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महताब, हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद, कांस्टेबल शिवम् द्विवेदी एवं कांस्टेबल धर्मपाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments