Home उत्तर प्रदेश सरकार गेल (इंडिया) ने नरिया स्थित एमपीएमएमसीसी माइक्रोबायोलॉजी लैब मे पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ...

गेल (इंडिया) ने नरिया स्थित एमपीएमएमसीसी माइक्रोबायोलॉजी लैब मे पीएनजी आपूर्ति प्रारंभ की

0
3

उत्पल दादा विशेष संवाददाता

वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में सुंदर बगिया कॉलोनी नरिया रोड स्थित “एमपीएमएमसीसी माइक्रोबायोलॉजी लैब” में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति आज मंगलवार को सफलतापूर्वक प्रारंभ की। गेल के नवाज़िश अली अंसारी ने बताया कि, यह पहल संस्थागत प्रतिष्ठानों को हरित ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है। इस आपूर्ति परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि,वाराणसी सीजीडी परियोजना का समग्र संचालन सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जीएम) के मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, “एमपीएमएमसीसी माइक्रोबायोलॉजी लैब”, जो स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करता है, पूर्व में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिमाह इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर से तो निजात मिलेगा ही साथ ही अब लैब को निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध होगी। यह एक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी बताया कि,एमपीएमएमसीसी माइक्रोबायोलॉजी लैब में पीएनजी आपूर्ति की शुरुआत, वाराणसी को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर करने की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो गेल की सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि,संबंधित क्षेत्रों में भी इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, सुरक्षित और पर्यावरण–अनुकूल ऊर्जा विकल्प उपलब्ध कराया जा सके। अंत में, गेल (इंडिया) लिमिटेड सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे पीएनजी कनेक्शन अपनाकर आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा प्रणाली का लाभ उठाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here