Friday, September 4, 2026
Homepolice newsमहिलाओं को टारगेट करने वाला गैंग पर पुलिस ने कशा शिकंजा:अब सलाखों...

महिलाओं को टारगेट करने वाला गैंग पर पुलिस ने कशा शिकंजा:अब सलाखों के पीछे: महिला समेत 3 गिरफ्तार

समाचार भारत अरविंद गुप्ता ब्यूरो चीफ

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने ऑटो में यात्रा करने वाले यात्रियों के पर्स से नकदी व कीमती सामान चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की धनराशि में से ₹4,000 नगद भी बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को मंडी गेट क्षेत्र से ऑटो में यात्रा कर रही एक महिला यात्री के पर्स से ₹10 हजार नगद तथा चांदी का लॉकेट चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 487/2026 धारा 112 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जांच के दौरान सोमवार को उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिजौली-चुर्क संपर्क मार्ग स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान के सामने से एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपियों के पास से ₹4,000 नगद बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑटो एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को निशाना बनाते थे। भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर पर्स से नकदी एवं कीमती सामान चोरी कर लेते थे। आरोपियों ने 6 जून को हुई चोरी की घटना को भी स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रियंका पत्नी दिनेश वर्मा निवासी बभनगवां थाना पन्नूगंज, सूरज पुत्र जयश्री निवासी सोनारी थाना रॉबर्ट्सगंज तथा जितेन्द्र पुत्र सालिगराम निवासी पथरहा थाना पन्नूगंज शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मनीष यादव एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरोज शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments