Thursday, July 23, 2026
Homepolice newsअवैध रूप से सन संचालित स्विमिंग पूल हुआ सील

अवैध रूप से सन संचालित स्विमिंग पूल हुआ सील

सिटी मजिस्ट्रेट ने की कानूनी कार्यवाही

मो शाहनावाज़ मंडल प्रभारी

संभल : ग्राम सैफ खां सराय चन्दौसी रोड चाचा ढाबा के पीछे अक्षांतर 28.575263 देशांतर 78.606781 पर स्थित स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त वहां उपस्थित केयर टेकर अख्तर हुसैन पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम डीकवादी जिला सम्भल राज्य बिहार द्वारा अवगत कराया गया कि इस स्वीमिंग पूल का संचालन दाऊद एवं मौ0 अरकान पुत्र साबिर निवासी सैफ खां सराय तहसील व जिला सम्भल द्वारा कराया जा रहा है परन्तु मौके पर स्वीमिंग पूल संचालक उपस्थित नहीं थे। वहां मौके पर उपस्थित केयर टेकर से एन.ओ.सी. मांगी गयी, तो केयर टेकर द्वारा कोई एन.ओ.सी नहीं दिखायी गयी। स्वीमिंग पूल संचालक बिना एन.ओ.सी. के स्वीमिंग पूल चला रहा था जबकि स्वीमिंग पूल संचालक के पास नगर पलिका परिशद सम्भल अग्निषमन विभाग स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग विद्युत विभाग भू-गर्भ जल संरक्षण विभाग से एन.ओ.सी. होनी चाहिए एवं इसके अतिरिक्त सेफ्टी इक्विपमेंट में ट्रेंड लाइफगार्ड, लाईफ रिंग रेश्‍क्‍यू ट्यूब रस्सी फस्र्ट एड बाॅक्स के साथ सी.पी.आर. किट, पानी की क्वालिटी के लिए फिल्टेरेशन प्लांट क्लोरिनेशन टाईमिंग ड्रेस कोड, बोर्ड लगा होना चाहिए, जिस पर बच्चों और बड़ों के लिए नहाने के लिए निर्देष लिखे होने चाहिए। स्वीमिंग पूल दाऊद एवं मौ0 अरकान पुत्र साबिर निवासी सैफ खां सराय तहसील व जिला सम्भल द्वारा उपुर्यक्त नियमों की खुले तौर पर अनदेखी की जा रही थी जिस कारण उक्त स्वीमिंग पूल का संचालन बन्द करते हुए सील की कार्यवाही की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments