Tuesday, July 21, 2026
HomeBlogट्रेन की चपेट में आने से मऊ के किसान की मौत, इलाज...

ट्रेन की चपेट में आने से मऊ के किसान की मौत, इलाज के लिए जा रहे थे वाराणसी

चंदन वर्मा संवाददाता

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर दूर नसीरपुर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में मऊ निवासी किसान कौशल चौहान (60-65 वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय सतिराम चौहान के पुत्र कौशल चौहान के रूप में हुई है। यह हादसा किस समय और किस ट्रेन से हुआ, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशल चौहान पिछले कुछ समय से पेट संबंधी बीमारी से ग्रसित थे और वाराणसी के एक निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को वे दवा लेने के लिए ही ट्रेन पकड़कर वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान नसीरपुर के पास वे किसी कारणवश ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वे ट्रेन के नीचे कैसे आए, इसकी स्पष्ट वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है।

​घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के पास मिले पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उनकी शिनाख्त की और तत्काल घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।

​कौशल चौहान अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही उनके गृह जनपद में परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments