Monday, May 25, 2026
HomeBlogसड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लल्लन सिंह यादव संवाददाता
बिरनो (गाजीपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर राजापुर शहीद द्वार के पास लगभग 8 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भड़सर निवासी 51 वर्षीय अजय प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक अजय प्रजापति, स्व. संपत प्रजापति के पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी बिंदु देवी, दो पुत्र ओमप्रकाश व सत्यप्रकाश तथा दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है मृतक की पत्नी बिंदु देवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments