Home Blog सड़क हादसे में खोए दो अनमोल रत्न, गमगीन माहौल में दी सनसाइन...

सड़क हादसे में खोए दो अनमोल रत्न, गमगीन माहौल में दी सनसाइन स्कूल ने दी श्रद्धांजलि

0
83

The ramesh

हादसे से दूसरे दिन कैमरे में कैद हुई कई बेहतरीन तस्वीर,,

​जखनिया (गाजीपुर):
तहसील क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश पांडे और प्राथमिक विद्यालय रामपुर की प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
​मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि, स्कूल में रहा अवकाश
​जखनिया की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान, दी सनसाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक विपिन सिंह ने इस अपार क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। मंगलवार को विद्यालय परिसर में मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक स्वरूप प्रबंधक ने आज विद्यालय में अवकाश की घोषणा की।
​यादों में जीवित हैं सुनीता सिंह और रजनीश पांडे
​भावुक होते हुए प्रबंधक विपिन सिंह ने कहा:
​”अटल कुमार सिंह (उप प्रबंधक) की भाभी सुनीता सिंह कभी हमारे विद्यालय में अंग्रेजी की शिक्षिका हुआ करती थीं। उनकी मृदुल स्वभाव, कार्य के प्रति लगन और निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने न केवल अपने परिवार को एकता के सूत्र में पिरोया, बल्कि सामाजिक विचारधारा की अलख भी जगाई।”
​वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश पांडे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में रजनीश पांडे का व्यक्तित्व बेहद मिलनसार था। वे हमेशा लोगों को हंसाते थे और फरियादियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका निस्तारण कराते थे।
​घायलों के स्वास्थ्य के लिए की गई प्रार्थना
​हादसे ने जहां दो जिंदगियां छीन लीं, वहीं कई लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रबंधक विपिन सिंह ने ईश्वर से घायल:
​वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलानंद सिंह
​अधिवक्ता संजय पांडे
​उनकी पत्नी अंतिम पांडे
​के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इस दुखद घड़ी में पूरा विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोग शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here