संवाददाता रमेश
गाजीपुर |
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में जखनिया स्थित द सन शाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का मान बढ़ाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर सफलता का परचम लहराते हुए जिले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास और बेहतर मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक श्री विपिन कुमार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों का सहयोग—इन तीनों के तालमेल से ही ऐसी सफलता संभव होती है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।”
वहीं प्रधानाचार्य श्री संतोष राय ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम हर साल परीक्षा में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों के अथक प्रयासों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
“CBSE 10वीं में ‘द सन शाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ का दमदार प्रदर्शन: जखनियां का नाम रोशन”
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
