
आबिद शमीम
नंदगंज (गाज़ीपुर )26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मना रहा है उसी क्रम में समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के पार्टी के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव के कैंप कार्यालय ग्राम चांडीपुर में झंडा फहराने का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मुख्य रूप से भरत यादव राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी व रामविजय सिंह यादव प्रदेश सचिव समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के संयुक्त रूप से झंडा तोलन किया गया अपने संबोधन में भरत यादव ने कहा कि देश आज आजादी के जश्न में डूबा हुआ है, देश को स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राण की आहुति देकर हमारे देश को आजाद कराया जिसको भुलाया नहीं जा सकता अगले वक्ता के रूप में रामविजय सिंह यादव ने कहा कि देश को स्वतंत्र करने के लिए कितने लोगों ने अपने प्राणों की बलिदानी देकर भारत माता को स्वतंत्र कराया उनके बलिदान को तथा स्वतंत्रता सेनानियों को बुलाया नहीं जा सकता है ,तथा हमारे युवा पीढ़ी को उनकी कुर्बानी से प्रेरणा लेनी चाहिए उनकी कुर्बानी को शत-शत नमन करते हुए इससे हमारे नौजवानों को सीख लेने की तथा आगे उनके रास्ते पर चलने की आवश्यकता है ,आगे उस सभा में उपस्थित लोगों में फौजदारी राम, लक्ष्मण राम क्षेत्र पंचायत सदस्य, बादल कुमार,ओम कुमार , विरेन्द्र राम, अमरदीप राम, अंशु कुमार, पप्पू यादव, मुन्ना राम, संजय राम, राजकुमार यादव आदि लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई संचालन आकाश यादव ने किया !
