Friday, March 6, 2026
HomeBlogसोनभद्र जिला अधिकारी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराकर, देशवासियों को...

सोनभद्र जिला अधिकारी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराकर, देशवासियों को दी बधाई

          विनय प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
  सोनभद्र।जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्टेªट प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराने के उपरान्त कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए, इस दौरान। समाचार भारत। सोनभद्र से विनय प्रताप सिंह। जिलाधिकारी ने कहाकि कि राष्ट्रीय पर्व से अच्छें विचारों का संचार होता है और नई ऊर्जा मिलती है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है, उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आहवान किया कि अपने दायित्वों को निभाने में परोपकार की भावना रखते हुए समाज के वंचित व असहाय व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का करें, उन्होंने कहा कि भारत देश का संविधान सबसे बड़ा संविधान है, इस संविधान में समाज के हर वर्ग को समान अधिकार प्राप्त है। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार की महत्वांकाक्षी योजनाओं पर विस्तार से रौशनी डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया जाये और समाज के हर वर्ग को सरकार की योजनाओं से पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ लाभान्वित किया जाये, 77वें गणतंन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी व विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित विभिन्न कार्यालयों में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों द्वारा प्रातः 8ः30 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान संकल्प व महापुरूषों/महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर गत वर्ष की भांति हर्षोंल्लास एवं सादगी के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलवाया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों व जनपदवासियो को इस राष्ट्रीय पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री रोहित यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री जगरूप पटेल, श्री रामलाल यादव, श्री सुरेश पाठक ने विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकरी श्री निजामुद्दीन, श्री राजीव शुक्ला, कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सभी अनुभागो/विभागों के अधिकारी व कार्मिकगण मौजूद रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुरेश पाठक ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments