शैलेंद्र यादव संवाददाता
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। तिरछी और कटौली गाँव के बीच सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर आपसी कम्पटीशन में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस ने मौके से दोनों तरफ के डीजे वाहनों को कब्जे में लेते हुए कुछ युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ की। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार की तत्परता से किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल हो गई है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान नियमों का पालन करें, किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


