Wednesday, April 22, 2026
HomeBlogपुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 11 गोवंश बरामद —...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, 11 गोवंश बरामद — एक तस्कर गिरफ्तार, कई फरार

सादात, गाजीपुर।
जनपद में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार तड़के पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खिदिरगंज बाजार से खानपुर की ओर जा रही एक टाटा पिकअप को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद रामपुर बुद्धसेन तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुबह करीब 3:00 बजे सरमेश यादव उर्फ दीपक यादव (लगभग 25 वर्ष, निवासी छपरा, थाना खानपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 10 गाय और एक बछड़ा सहित कुल 11 गोवंश बरामद किए गए। तस्कर इन पशुओं के मुंह और पैर बांधकर उन्हें बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने की फिराक में थे।
🔍 बेहोश करने के उपकरण भी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस को गोवंश को बेहोश करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी मिले। इनमें 6 निडिल, 6 सिरिंज, 2 छोटे चाकू और 4 शीशी तरल दवा शामिल हैं।
हालांकि, इस दौरान अभियुक्त सूरज यादव (निवासी खिदिरगंज, थाना सादात), वाहन का अज्ञात चालक और एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
कानूनी कार्रवाई और गोवंश की सुरक्षा
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बरामद सभी गोवंशों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें सादात कस्बे की गोशाला में सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुनीत कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, अंबुज कुमार पाल, शैलेश सरोज, दिनेश कुमार और दुष्यंत कुमार की टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments