Wednesday, April 22, 2026
HomeghazipurIGRS निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस नंबर-1, प्रदेश में बनाया नया रिकॉर्ड

IGRS निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस नंबर-1, प्रदेश में बनाया नया रिकॉर्ड

मार्च माह में 100% शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, 27 में से 23 थाने भी रहे अव्वल, s p ने किए सराहना

गाज़ीपुर | 08 अप्रैल 2026
उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाज़ीपुर पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मार्च माह की रैंकिंग में जनपद गाज़ीपुर ने प्रदेश के सभी 75 जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए मूल्यांकन में गाज़ीपुर पुलिस की कार्यवाही 100 प्रतिशत पाई गई, जो इस उपलब्धि का प्रमुख आधार बनी। इतना ही नहीं, जनपद के 27 थानों में से 23 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
एसपी की मॉनिटरिंग से मिली सफलता
इस सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर की सख्त निगरानी और लगातार दिए जा रहे दिशा-निर्देशों को अहम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है।
आईजीआरएस सेल की सक्रिय भूमिका
पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों को संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजा जाता है। थाना प्रभारियों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच कर रिपोर्ट अपलोड की जाती है। साथ ही, आवेदकों से फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि वे पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट हैं या नहीं।
पारदर्शिता और जवाबदेही बनी पहचान
गाज़ीपुर पुलिस की इस उपलब्धि को पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है। जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस ने जनविश्वास को और मजबूत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments