Wednesday, April 22, 2026
Homeghazipur72 घंटे बाद भी सरगना सरस गुप्ता फरार, व्यापार मंडल ने दी...

72 घंटे बाद भी सरगना सरस गुप्ता फरार, व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी


शादियाबाद (गाजीपुर)।
फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर व्यापारियों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के सरगना सरस गुप्ता की गिरफ्तारी में देरी को लेकर शादियाबाद के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली रहने से व्यापारी वर्ग अब खुलकर विरोध की राह पर उतर आया है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू अहमद के नेतृत्व में व्यापारियों ने इस पूरे मामले को अपनी प्रतिष्ठा और सुरक्षा से जोड़ते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक व्यापारी चैन से नहीं बैठेंगे। यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यापारियों के सम्मान और विश्वास पर सीधा हमला है।
आज शाम 5 बजे थाना पहुंचेगा व्यापारी प्रतिनिधिमंडल
मामले को लेकर आज शाम 5 बजे दर्जनों व्यापारी शादियाबाद थाना पहुंचकर थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एसपी से मुलाकात की तैयारी
सोनू अहमद ने बताया कि यदि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होती है, तो अगले दिन व्यापार मंडल के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक ईराज राजा से मिलकर पूरे मामले को उनके समक्ष रखेंगे और ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।
आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन पर जिम्मेदारी
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर इसके बावजूद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बाजार में भय का माहौल, एकजुट हुए व्यापारी
व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बाजार में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इसका असर व्यापार और आम जनजीवन पर भी पड़ेगा।
हालांकि, सोनू अहमद के नेतृत्व में व्यापारियों की एकजुटता ने यह साफ संकेत दे दिया है कि इस मुद्दे पर अब कोई समझौता नहीं होगा और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments