Friday, March 6, 2026
HomeBlogजनता के दिलों की धड़कन बने अंजनी कुमार गौरव, देवकली चतुर्थ जिला...

जनता के दिलों की धड़कन बने अंजनी कुमार गौरव, देवकली चतुर्थ जिला पंचायत में विकास की नई इबारत लिखने को तैयार

आबिद शमीम संवाददाता
नंदगंज (गाज़ीपुर)।जिला पंचायत सदस्य पद देवकली चतुर्थ, बेलासी–नंदगंज से प्रत्याशी अंजनी कुमार गौरव लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता के बीच अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। गांव-गांव, गली-गली पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। क्षेत्रवासियों के दिलों में उनके प्रति गहरा लगाव और भरोसा बनता जा रहा है।
अंजनी कुमार गौरव की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वे लोगों के दुख-दर्द में हमेशा साथ खड़े रहते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की जनता का कहना है कि पूर्व के जिला पंचायत सदस्यों द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया, इसलिए इस बार चुनाव में जनता ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने के मूड में है।
जनसंपर्क के दौरान अंजनी कुमार गौरव ने कहा,
“अगर क्षेत्र की जनता का प्यार और स्नेह ऐसे ही मिलता रहा, तो आने वाले समय में देवकली चतुर्थ क्षेत्र में वह विकास कार्य कराए जाएंगे जो आज तक अन्य लोग नहीं करवा पाए। जनता से किए गए हर वादे को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”
अंजनी कुमार गौरव ने बताया कि उनका परिवार पिछले 40 वर्षों से राजनीति में सक्रिय रहा है। उनके पिता हवलदार सिंह यादव एवं दादा गामा सिंह यादव बेलासी ग्राम के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। इसके साथ ही वर्तमान समय में उनकी बुआ माधुरी यादव देवकली ब्लॉक प्रमुख हैं। राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की यह मजबूत परंपरा ही जनता के विश्वास का आधार बनती जा रही है।
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि यदि जनता ने इस बार युवा, कर्मठ और ज़मीन से जुड़े प्रत्याशी को मौका दिया, तो देवकली चतुर्थ क्षेत्र निश्चित रूप से विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments