प्रवीण पाण्डेय संवाददाता
सादात गाज़ीपुर। जनपद के सादात थाना अंतर्गत मखदुमपुर पुलिस चौकी परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौकी प्रभारी पुनीत कुमार, सिपाही गौरव सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात चौकी प्रभारी पुनीत कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत पूर्ण रूप से संवैधानिक रूप में स्वतंत्र हुआ, इसलिए यह दिन समस्त भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी अमित बर्नवाल सहित अन्य गणमान्य लोग एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

