रामसेवक मास्टर रिपोर्टर
गाज़ीपुर।थाना नंदगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
संक्षिप्त विवरण—
दिनांक 23 नवंबर 2025 को अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा व रॉड से मारपीट की गई थी, जिसमें वादी के भाई सर्वेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नंदगंज पर मु0अ0सं0 322/2025 धारा 191(2), 115(2), 110, 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष नंदगंज अतुल कुमार मिश्रा द्वारा उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला व पुलिस टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर बहादीपुर तिराहे से दो अभियुक्तों—अभय बिंद एवं आलोक कुमार बिंद (उम्र लगभग 22 वर्ष)—को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नंदगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
