Friday, March 6, 2026
HomeBlogजयगुरुदेव जनजागरण यात्रा का जखनिया में रात्रि पड़ाव, गणतंत्र दिवस पर फहराया...

जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा का जखनिया में रात्रि पड़ाव, गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा…


जखनिया (गाज़ीपुर)। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपनी 83 दिवसीय गाजीपुर जनजागरण यात्रा के क्रम में सायंकाल ब्लॉक जखनिया क्षेत्र स्थित भुड़कुड़ा मठ की पश्चिमी बाग में रात्रि प्रवास पर रुके।
इस अवसर पर 77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जयगुरुदेव कैंप भुड़कुड़ा मठ की पश्चिमी बाग में जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के प्रबंधक संतराम चौधरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मृत्युंजय झा (प्रांतीय अध्यक्ष, बिहार) एवं युवा संगठन के प्रमुख अखिलेश यादव एडवोकेट ने आज़ादी के संघर्ष, राष्ट्रभक्तों के त्याग और बलिदान को स्मरण कराते हुए राष्ट्र सुरक्षा और संविधान के प्रति निष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।
संस्थाध्यक्ष पूज्य संत पंकज जी महाराज ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजित सत्संग समारोह में उन्होंने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से जीवन जीने, कुछ समय ईश्वर स्मरण में लगाने, शाकाहार व सदाचार अपनाने तथा शराब व अन्य नशों के त्याग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव शरीर किराये का मकान है, जिसमें सांसों की पूंजी सीमित है। पूंजी समाप्त होते ही शरीर छूट जाता है और जीवात्मा कर्मों के अनुसार धर्मराज के दरबार में प्रस्तुत की जाती है। ऐसे समय में केवल समर्थ सतगुरु ही सहायक होते हैं।
संत पंकज जी महाराज ने गुरु बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के बताए सुमिरन, ध्यान और भजन के मार्ग को सच्चा और कल्याणकारी बताते हुए कहा कि यही मार्ग आत्म उद्धार का साधन है। उन्होंने भविष्य में आने वाली विपरीत परिस्थितियों से बचाव के लिए ईश्वर भजन को आवश्यक बताया और सभी श्रद्धालुओं को 3 से 5 मार्च तक आगरा-दिल्ली-मथुरा बाईपास स्थित जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित होने वाले होली सत्संग मेले में आने का आमंत्रण दिया।
कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर शिवनारायण चौहान, नत्थू यादव, चंद्रदेव यादव, उदई यादव, कोलंबस यादव, श्रीमती ममता, पटना (बिहार) से आए सुनील यादव, शंकर यादव, सुधीर कुमार, टुनटुन सिंह, अरुण कुमार, विष्णु कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments