संवाददाता पन्नालाल गाजीपुर
नायकडीह स्थित आइडियल पब्लिक चिल्ड्रन हाई स्कूल में 17वां गणतंत्र दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बन गया।
इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषण के माध्यम से अमृत महोत्सव के इस पावन अवसर को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह, अनुशासन और देशप्रेम देखते ही बन रहा था। विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हरिशंकर चौहान रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट नारायण चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र चौहान, इंजीनियर नरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अतिथियों ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं। प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र चौहान ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में रंगा रहा और विद्यालय परिवार के लिए यह दिन गर्व और आनंद का विषय बना दिया
आइडियल पब्लिक चिल्ड्रन हाई स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
