विशेष संवाददाता
गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में लंबे समय से रेलवे क्रॉसिंगों पर लगने वाले जाम और यातायात की समस्या को लेकर उठाई गई मांग अब रंग लाने लगी है। राज्यसभा सांसद Dr. Sangeeta Balwant द्वारा संसद में उठाए गए मुद्दे के बाद रेल मंत्रालय ने जिले के कई रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने 18 दिसंबर 2025 को Rajya Sabha के शून्यकाल में गाजीपुर जिले की विभिन्न रेलवे क्रॉसिंगों पर लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में Ravneet Singh ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मामले की जांच के बाद कई स्थानों पर ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रेल मंत्रालय के अनुसार जनपद के विभिन्न रेलवे क्रॉसिंगों पर निम्नलिखित कार्यवाही की जा रही है—
जमानिया रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
दिलदारनगर रेलवे क्रॉसिंग – यहां भी ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्यवाही तेज कर दी गई है।
भदौरा रेलवे क्रॉसिंग – यहां लगभग 57.66 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवरब्रिज (ROB) निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है तथा मिट्टी परीक्षण (सोइल टेस्टिंग) का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
महाराजगंज रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेलवे, उत्तर प्रदेश सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया है।
सहेड़ी रेलवे क्रॉसिंग – यहां ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण के लिए व्यवहार्यता अध्ययन (फीजिबिलिटी स्टडी) कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग – यहां भी ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
सैदपुर रेलवे क्रॉसिंग – यहां भी ओवरब्रिज अथवा अंडरपास निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है।
सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि गाजीपुर के विभिन्न रेलवे फाटकों पर अक्सर लंबे समय तक जाम लग जाता है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर उन्होंने संसद में जोरदार तरीके से आवाज उठाई थी और अब रेल मंत्रालय द्वारा कार्यवाही शुरू होने से जनपदवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है और गाजीपुर के विकास से जुड़े हर विषय पर उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।
गाजीपुर में रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज, सांसद डॉ. संगीता बलवंत की पहल रंग लाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
