Thursday, March 26, 2026
HomeBlogरैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, किशोरियों...

रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, किशोरियों ने दिया जागरूकता का संदेश

सतेन्द्र विश्वकर्मा संवाददाता

मीरजापुर। शिखर प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में यूथ इनिशिएटिव एवं तरंग–मेरे सपने मेरी उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को ब्लाक पहाड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 35 गांवों की किशोरियों, महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। मीना बाजार दाढ़ीराम रोड से पीएचसी पड़री तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण के नारे लगाए। कार्यक्रम में पत्रकार अभय त्रिपाठी, सारिका दुबे, पड़री थाना की मधु व उमा सहित संस्था प्रमुख संध्या उपस्थित रहीं। किशोरियों ने गीत व प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया। वक्ताओं ने महिला अधिकारों, शिक्षा व सुरक्षा पर प्रकाश डाला। अंत में किशोरियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आनन्द कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments