Thursday, March 26, 2026
HomeBlogगैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती, डीएम अविनाश कुमार ने एजेंसियों को...

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती, डीएम अविनाश कुमार ने एजेंसियों को दी कड़ी चेतावनी, 0548-2224042 पर कर सकते है शिकायत

विशेष संवाददाता

गाजीपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसामान्य को गैस और ईंधन की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब केवल ओटीपी सत्यापन के बाद ही उपभोक्ताओं के घर पर की जाएगी और बिना ओटीपी सिलेंडर वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीएम ने चेतावनी दी कि कालाबाजारी, अवैध भंडारण या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और किसी भी शिकायत के लिए कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम के नंबर 0548-2224041 पर संपर्क करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments