Thursday, March 26, 2026
HomeBlogबीटेक छात्र सत्यम पांडे ने यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का...

बीटेक छात्र सत्यम पांडे ने यूपीएससी परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन

विशेष संवाददाता
जखनिया (गाजीपुर)।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गाजीपुर के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जखनिया क्षेत्र के हुसनपुर गांव निवासी सत्यम पांडे ने यूपीएससी परीक्षा में 617वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
सत्यम पांडे, तरुण कुमार पांडे के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जखनिया बाजार में उनके चाचा अरुण पांडे ने लोगों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
अरुण पांडे ने बताया कि सत्यम पांडे दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई वाराणसी में रहकर पूरी की। इसके बाद गोरखपुर स्थित ट्रिपल एम इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करने के बाद लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे।
कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।
परिवार के लोगों का कहना है कि सत्यम की सफलता से पूरे परिवार का गौरव बढ़ा है और उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments