संवाददाता नेसार अहमद
बहरियाबाद, गाज़ीपुर। कस्बा के चकफरीद मोहल्ला स्थित नेसार अहमद फैज के आवास पर पवित्र माह रमजान के अवसर पर सामूहिक रोजा-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा खोला और मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल खालिक ने कहा कि सामूहिक रोजा-इफ्तार से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति किसी रोजेदार को इफ्तार कराता है, उसे रोजेदार के सवाब में बिना किसी कमी के उतना ही सवाब मिलता है। रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है, जिसमें की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है।
इफ्तार से पूर्व कुरआन की तिलावत की गई और देश में अमन-चैन तथा तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। आयोजन के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में अलीहसन, एनामुलहक, डॉ. कलाम, डॉ. मुमताज अहमद, हैदर अब्बास, शमशाद अहमद, रहमान इद्रीसी, अबरार अंसारी, अमान आफताब, आरिफ सिद्दीकी, इरशाद अंसारी, वाजिद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सामूहिक इफ्तार के इस आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और एकता का सकारात्मक संदेश




