संवाददाता इकरामूल हक
शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। महज तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर भाग रहे फेरी करने वाला आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और धुनाई क़े बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव सहित आसपास के इलाकों में आक्रोश की लहर दौड़ गई।
पुलिस उपाधीक्षक शुभम वर्मा ने बताया की पीड़िता क़े माँ क़े तहरीर में रविवार की शाम 4 बजे तीन वर्षीय मासूम बच्ची घर के पास खेल रही थी। उसे आरोपी बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थिति समझते ही आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही शादियाबाद थाना प्रभारी पवन उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया।
क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा शुभम वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने की बाद पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
