Friday, March 6, 2026
HomeBlogगौ आश्रय स्थल का संचालन बाबा सुरेश कलावती सेवा संस्थान को सौंपा...

गौ आश्रय स्थल का संचालन बाबा सुरेश कलावती सेवा संस्थान को सौंपा गया


शैलेंद्र यादव संवाददाता
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित गौ आश्रय स्थल का संचालन जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर बाबा सुरेश कलावती सेवा संस्थान हरदासपुर को हैंडओवर कर दिया गया है। संस्थान के डायरेक्टर एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी।
हैंडओवर के बाद रुद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गौ आश्रय स्थल पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं की समीक्षा और मवेशियों की देखभाल की व्यवस्था का जायजा लिया गया।
रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में गौ आश्रय स्थल पर 135 मवेशी संरक्षित हैं। उनकी देखभाल व्यापक स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौ सेवा के साथ-साथ यहां सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम जैसे जन्मदिन, पुण्यतिथि एवं अन्य अवसरों पर सेवा कार्य भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग गौ सेवा से जुड़ सकें।
इस अवसर पर सनातन धर्म चिन्ह फाउंडेशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सर्वेश कुमार सिंह, शिवम खरवार, शिव चौहान, स्वागत राम, गुलशन, दरोगा सिंह, अविनाश पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments