रमेश प्रसाद सोनी उत्तर प्रदेश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित ‘विकसित भारत–समृद्ध उत्तर प्रदेश’ कॉन्क्लेव में सहभाग किया। यह कार्यक्रम मीडिया संस्थान Times Now नवभारत द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विगत लगभग नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, सुदृढ़ हुई कानून-व्यवस्था, निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्राप्त उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, रक्षा कॉरिडोर तथा डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
मुख्यमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प में उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य की तेज आर्थिक वृद्धि, बेहतर कानून-व्यवस्था और सुशासन की नीति देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
‘विकसित भारत–समृद्ध उत्तर प्रदेश’ कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्रीसमाचार भारत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
