Friday, March 6, 2026
HomeBlogक्रिकेट बना युवाओं के सपनों का मैदान : दयालु मिश्रा,, स्वर्गीय चुलबुल...

क्रिकेट बना युवाओं के सपनों का मैदान : दयालु मिश्रा,, स्वर्गीय चुलबुल सिंह के याद में टूर्नामेंट


राहुल यादव ब्यूरो चीफ वाराणसी

वाराणसी। सेवापुरी विकासखंड क्षेत्र के कपसेठी स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के मैदान में पूर्व भाजपा एमएलसी स्व.उदयनाथ उर्फ चुलबुल सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को पूर्वाहन प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व मंत्री दयालु मिश्र ने स्व. चुलबुल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन कर कहा कि वे समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके द्वारा किए गए कार्यों और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जीवन हम सभी के लिए मार्गदर्शक है और उनकी स्मृतियाँ हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगी। श्री मिश्र ने उद्घाटन के दौरान पिच पर मौजूद खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दयाल मिश्रा ने कहा कि क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है, ये खेल इन दिनों युवाओं के सपनों का मैदान बन चुका है। यह खेल युवाओं में अनुशासन,आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करता है।
क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह के अति विशिष्ट अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने अपने स्व.पिता पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे भावुक दिखाई दिए और कहा कि उनका स्नेह, संस्कार और मार्गदर्शन सदैव जीवन में प्रेरणा देता रहेगा। उद्घाटन समारोहक को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। इस प्रकार के टूर्नामेंट युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करते हैं। भाजपा सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ और सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर, पूर्व प्रमुख फ़ुन्नन सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि गगन सिंह, मंटू प्रताप सिंह, नित्यानंद सिंह,राहुल सिंह, अजय सिंह बंटू,बालकिशन बिंद,प्रदीप सिंह मोनू सूरज सिंह के,सुरेश पाल, प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, प्रधान अनिल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments