राहुल यादव ब्यूरो चीफ
वाराणसी राजातालाब): जोगापुर, महगांव, राजातालाब की निवासी लक्ष्मीना देवी (पत्नी चुन्ना लाल पटेल) की रविवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 2 बजे घर के पास हुई बाइक दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान शाम करीब 6 बजे उनका निधन हो गया।
दुख की इस घड़ी में परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए लक्ष्मीना देवी का नेत्रदान कराया। चंद्रा आई केयर आई बैंक द्वारा परिजनों को नेत्रदान का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
हादसे के संबंध में परिजनों ने राजातालाब थाने में तहरीर दी है, जिसमें एक मोपेड सवार को दुर्घटना का कारण बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अंत्येष्टि संस्कार सायं 5 बजे चितेश्वर नाथ, अदलपुर में संपन्न हुआ। इस दौरान परिजनों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही
