Friday, March 6, 2026
Homeghazipurतेतरा देवी महाविद्यालय में शक्तिकेंद्र प्रमुखों की बैठक, 6 फरवरी तक अधिकतम...

तेतरा देवी महाविद्यालय में शक्तिकेंद्र प्रमुखों की बैठक, 6 फरवरी तक अधिकतम फॉर्म-6 भरवाने का आह्वान

गाज़ीपुर।
आज तेतरा देवी महाविद्यालय परिसर में भाजपा शक्तिकेंद्र प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर पार्टी ने कमर कसते हुए हर बूथ पर घर-घर जाकर अधिक से अधिक नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जखनिया विधानसभा का कार्य देख रहे पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से संपर्क कर उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉर्म-6 भरवाएंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह भी तय किया है कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। कोई भी मृतक, दो स्थानों पर दर्ज नाम या संदिग्ध बाहरी व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल न रहे, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि SIR की अंतिम तिथि 6 फरवरी है, ऐसे में सभी पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से अभियान में जुट जाएं। देशहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए नए मतदाताओं को प्रेरित कर उनका फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची में सम्मिलित कराना भाजपा की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में राजेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, अटल सिंह, पीयूष सिंह, प्रशांत, सर्वानंद सिंह झून्ना, पंकज सिन्हा, हृदय नारायण, शैलू सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments