Monday, October 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारएमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन

एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, संगठनात्मक रणनीति पर हुआ मंथन


जखनियां (गाजीपुर)। आगामी शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जखनियां ब्लॉक अंतर्गत अलीपुर मदरा ग्राम सचिवालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव की तैयारियों, संगठन की रणनीति और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका, आपसी समन्वय और निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही चुनावी तैयारियों को मजबूत बनाने तथा संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह, जखनियां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ‘मशाला’, अटल सिंह, उमाशंकर यादव, धर्मवीर भारद्वाज, सर्वानंद उर्फ झुन्ना सिंह, प्रमोद वर्मा और अशोक यादव सहित संगठन के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से आगामी एमएलसी चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक एकजुटता और चुनावी तैयारियों को धार देने पर विशेष बल दिया गया।
संगठन सर्वोपरि, सेवा ही संकल्प के संदेश के साथ कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments