Monday, October 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सरकारदादा-दादी के नाम पत्र, अंतरपीढ़ीगत क्विज व सांस्कृतिक गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह

दादा-दादी के नाम पत्र, अंतरपीढ़ीगत क्विज व सांस्कृतिक गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह

समाचार भारत- सत्येन्द्र विश्वकर्मा

मीरजापुर (पड़री)।अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय भवरख, विकासखंड पहाड़ी में अंतरपीढ़ीगत जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान की प्रतिज्ञा ली। इसके साथ ही ‘दादा-दादी, नाना-नानी के नाम पत्र’ प्रतियोगिता, अंतरपीढ़ीगत क्विज एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर ग्रामसभा मोहनपुर भवरख निवासी वरिष्ठ नागरिक कमला शंकर सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक राजनाथ तिवारी ने विद्यार्थियों को संस्कारों का महत्व बताते हुए कहा— “अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोपसेविनः, चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्या यशो बलम्।” वरिष्ठ नागरिक कमला शंकर सिंह ने विद्यालय परिसर में आम एवं आंवला के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुशील पांडे, शिक्षामित्र चंद्रकला कुमारी, एजुकेटर संध्या विश्वकर्मा, रसोइया कंचन देवी, चंदा देवी, फूलपत्ती तथा अभिभावक रविंद्र कुमार, गोपी कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments