राघव शर्मा रमन संवाददाता
गाजीपुर (1 अक्टूबर 2026): गाजीपुर पुलिस को अंतर्राज्यीय अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत SWAT टीम और कोतवाली पुलिस ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर 3 शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
39 असलहे और कारतूस बरामद
तस्करों के पास से हथियारों का भारी जखीरा बरामद हुआ है, जिसमें:
पिस्तौल: 18 पिस्टल (.32 बोर) और 1 पिस्टल (.9 MM)
तमंचे: 19 देशी तमंचे (.315 बोर)
कारतूस: 18 जिंदा कारतूस
अन्य: 3 मोबाइल, ₹900 नकदी और एक TVS Apache मोटरसाइकिल (UP61BJ5035)
गिरफ्तार अभियुक्त
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा (19 वर्ष), रवि कुमार (19 वर्ष) – निवासी गहमर, और अभिषेक कुमार (20 वर्ष) – निवासी दिलदारनगर के रूप में हुई है। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं।
मध्य प्रदेश से जुड़ा है नेटवर्क
पूछताछ में तस्करों ने कबूला कि वे यह अवैध हथियार मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर से लाकर यूपी में सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी
अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद: SWAT और कोतवाली पुलिस का संयुक्त एक्शन, 3 तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!
