अमित चौबे संवाददाता
मऊ में 10 हजार की रिश्वत लेते संविदा लाइनमैन गिरफ्तार जेई भी आरोपी, कमर्शियल कनेक्शन और एफआईआर से बचाने के नाम पर मांगे थे रुपए
मऊ में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार शाम संविदा लाइनमैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
कार्रवाई सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां हथिनी मोड़ स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप के पास हुई।
आरोप है कि कमर्शियल बिजली कनेक्शन कराने और एफआईआर से बचाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी गिरफ्तार लाइनमैन सुधाकर मौर्य को बाद में मऊ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी सत्येंद्र यादव से जुड़ा है उनकी अनिल पासवान की जमीन पर गिट्टी, बालू और सीमेंट की दुकान है। आरोप है कि 29 जुलाई को रस्तीपुर फीडर के जेई उमेश चंद्र ने दुकान का निरीक्षण किया था।
इस दौरान घरेलू बिजली कनेक्शन को व्यावसायिक कनेक्शन में परिवर्तित नहीं कराने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी गई थी।
ऑनलाइन आवेदन के बाद भी रिश्वत की मांग
सत्येंद्र यादव ने इसके बाद 6 अगस्त को कमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया आरोप है कि इसके बावजूद जेई उमेश चंद्र और क्षेत्रीय संविदा लाइनमैन सुधाकर मौर्य ने एफआईआर से बचाने और पक्ष में रिपोर्ट लगाने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल
शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बृहस्पतिवार शाम टीम ने सरवां हथिनी मोड़ स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप के पास सुधाकर मौर्य को 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बृहस्पतिवार शाम टीम ने सरवां हथिनी मोड़ स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप के पास सुधाकर मौर्य को 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
लाइनमैन और जेई पर मुकदमा दर्ज
एंटी करप्शन निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान की तहरीर पर शुक्रवार को मऊ कोतवाली पुलिस ने संविदा लाइनमैन सुधाकर मौर्य और जेई उमेश चंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जेई की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।
